फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A fast-unto-death began in Eda over water

पानी को लेकर ईड़ा में ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
A fast-unto-death began in Eda over water
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विधानसभा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या बरकार है। प्रशासन और जल संस्थान ने पूर्व में 15 दिनों में सार्थक कार्रवाई का आश्वासन देकर क्रमिक अनशन तुड़वाया था, इधर आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि ईड़ा में पिछले ढाई माह से पेयजल संकट बना हुआ है। इसीलिए ग्रामीणों ने तीन दिन तक क्रमिक अनशन भी किया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब समस्या का समाधान होने के बाद ही अनशन समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

ईड़ा में गंभीर पेयजल समस्या को लेकर पूर्व में तीन दिन तक क्रमिक अनशन के चलते उपजिलाधिकारी और जल संस्थान के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से समझौता कर आंदोलन तो समाप्त करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आला अधिकारियों के बीच हुए समझौते के अनुसार दो अक्तूबर तक पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। जिससे ग्रामवासियों का धैर्य जवाब दे गया और आमरण अनशन के साथ पुन: आंदोलन शुरू हो गया है। अनशन में 78 वर्षीय राजेंद्र सिंह और 40 वर्षीय पुष्कर सिंह बैठे हैं।

पूर्व में हुए समझौते के समय भी समयावधि में समस्या निदान न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी गई थी। आमरण अनशन को समर्थन देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। यहां हेमंत बिष्ट, विपिन आर्या, तारा बिष्ट, दीपक बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed