फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A family should implement a government employment policy

एक परिवार एक सरकारी रोजगार की नीति लागू करे प्रदेश सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
A family should implement a government employment policy
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य के बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। पार्टी ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हर परिवार के लिए एक सरकारी रोजगार की नीति को भी लागू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश बनने के बाद राज्य में रिक्त पदों पर सरकार नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ नहीं कर रही है या फिर कई पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया न्यायालय के आदेशों से रुकी हुई है। ऐसे में रिक्त पदों को भरने में आ रहे गतिरोध को दूर करने के लिए सरकार विधानसभा में विधेयक पारित कराए। साथ ही एक परिवार, एक सरकारी रोजगार की नीति बनाए, ताकि राज्य के बेरोजगारों को सरकारी नौकरी मिल सके। इसके लिए राज्य में मूल और स्थाई रूप से रह रहे बेरोजगारों को वरीयता दिए जाने को भी विधेयक लाया जाए।
विज्ञापन

उक्रांद ने मजदूर वर्ग के लोगों को रोजगार दिए जाने को मनरेगा में कम से कम 200 दिन और न्यूनतम मजदूरी 500 रुपये प्रतिदिन किए जाने की मांग भी की है। इसके अलावा राज्य में स्थापित उद्योगों में विशेष तकनीकी पदों को छोड़ उत्तराखंड के बेरोजगारों को शत-प्रतिशत पदों में नियुक्ति दिए जाने की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, मुमताज कश्मीरी, दीप भट्ट, उदय महरा, कमलेश जोशी, हर्षित वर्मा, धीरज चंद्र भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 24 को उक्रांद की बैठक
अल्मोड़ा। उक्रांद के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने बताया है कि सांगठनिक और आंदोलनात्मक गतिविधियों को तेज करने के लिए 24 दिसंबर को जिले के उक्रांद कार्यकर्ताओं की बैठक देवदारइन अल्मोड़ा में सुबह 11 बजे होगी। उन्होंने जिले के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से बैठक में भाग लेने का आह्वान किया। बताया कि इच्छुक और सक्षम कार्यकर्ताओं को योग्यता और क्षमता के अनुसार संगठन के प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी दिए जाने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed