{"_id":"5dcc012b8ebc3e5b145998b7","slug":"a-crowd-of-devotees-gathered-at-the-aarti-of-ramganga-river-almora-news-hld3638246172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा नदी की आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा नदी की आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
भिकियासैंण के रामगंगा नदी की आरती में शामिल महिलाएं।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण में रामगंगा नदी के तट पर गंगा आरती और गंगा स्वच्छता संकल्प समारोह आयोजित हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रामगंगा तट पर देर रात तक भजन-कीर्तन किए और आरती उतारी।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार देर रात तक चले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित ब्लाक्वक प्रमुख चित्रा देवी ने दीप जलाकर किया। लखनेश्वरी मैया ने प्रवचन देते हुए गंगा की महत्ता का बखान किया। गंगा को मां बताते हुए नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा सांस्कृतिक परंपराओं को मिलजुल कर ही जीवित रख सकते हैं। समाज को अध्यात्म और सुसंस्कारों के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने मनमोहक भजन गाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। देर रात हुई गंगा मैया की आरती में काफी संख्या में लोगों ने दीप जलाकर भागीदारी की। तत्पश्चात नदी में जलते दीपों को प्रवाहित किया। इस दौरान घाट हर हर गंगे के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन
लोगों ने रामगंगा नदी को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली गोस्वामी, प्रमुख चित्रा, लखनेश्वरी मैया, पूर्व प्रमुख पुष्कर पाल सिंह, कुबेर सिंह कड़ाकोटी, दीपक बिष्ट, विजय लटवाल, लक्ष्मीदत्त नैलवाल, संजय सिंह, दीपा कड़ाकोटी, मदन चौधरी, बालम नाथ, शंकर फुलारा, लीला बिष्ट, जसवंत सिंह, केएस मेहता आदि मौजूद थे।