{"_id":"695bf707f1ba7a5ba30479c9","slug":"a-car-coming-from-up-to-jageshwar-skidded-in-frost-injuring-six-people-almora-news-c-232-1-shld1002-138389-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: यूपी से जागेश्वर आ रही कार पाले में फिसली, छह लोग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: यूपी से जागेश्वर आ रही कार पाले में फिसली, छह लोग चोटिल
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। हापुड़ (यूपी) से जागेश्वर धाम दर्शनों को आ रहे छह श्रद्धालुओं से भरी आर्टिगा कार आरताेला पुलिस चौकी के पास पाले में फिसल गई। कार सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई। कार को नुकसान पहुंचा है। संयोग रहा कि वाहन खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया।
सोमवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से आर्टिगा कार यूपी 37आर-5770 जागेश्वर धाम को जा रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे आरतोला के पास चालक के पाले में ब्रेक लगाने पर कार रपट गई। कार सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई, जिससे कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार विवेक तोमर, हरेंद्र राणा, केशव शर्मा, यश गर्ग, शिवम कुमार निवासी हापुड और प्रताप राणा निवासी यूपी मामूली रूप से घायल हो गए। इस दौरान मार्ग में जाम लग गया। इससे आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर आरतोला पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को सड़क से हटवाया। जागेश्वर चौकी पुलिस ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है।