{"_id":"5bb25c0f867a557fe446a321","slug":"a-bridge-over-the-river-is-closed-for-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":" जैगन नदी पर बना पैदल पुल आवाजाही के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैगन नदी पर बना पैदल पुल आवाजाही के लिए बंद
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
बंद किया गया पैदल पुल।
- फोटो : अमर उजाला
करीब 49 साल पूर्व सेराघाट के जैगन नदी पर बना पैदल पुल जर्जर होने के चलते आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। विभाग ने पुल की मरम्मत करने के बजाय तीन दिन पूर्व पुल के दोनों तरफ अवरोधक लगाकर पुल को पूरी तरह बंद कर दिया है। आवागमन के लिए पुल बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर पुल की शीघ्र मरम्मत कर इसे खोलने की मांग की है। ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
लगभग 75 मीटर लंबे पुल पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। पुल की चादर भी उखड़ चुकी है और पुल एक तरफ को लगभग 8 से 10 इंच झुक गया है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि यह पुल ल्वेटा, पभ्या, सलूडी, ढानखेत, सुकना, सल्लाभाकोट, नाली, जिंगल, कुंज किमोला, तल्ला सेराघाट, समेत लगभग दो दर्जन गांवों को सेराघाट मुख्य बाजार से जोड़ता है। पैदल पुल से हर रोज पैदल यात्रियों के अलावा घोड़े-खच्चर और ग्रामीणों के पालतू जानवर आवागमन करते हैं। पुल बंद होने से स्कूली बच्चों को नदी का जल स्तर अधिक होने के बावजूद तैर कर आर-पार जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में प्रधान सलूडी भागीरथी देवी, क्षेपस भैसियाछाना संतोष कुमार, गोविंद सिंह मेहता, श्याम सिंह, प्रमोद चंद्र, शिवमंगल पांडे, रेवाधर पांडे, प्रमोद पांडे, राजेंद्र सिंह, जीवन सिंह, पंकज पांडे, रूप सिंह, हेमंत सिंह, बलवंत सिंह, भूपाल सिंह, अमजद खान, बलवंत सिंह, गुलाब राम, रमेश सिंह, कमलेश पांडे, गोविंद सिंह, पुष्कर सिंह मेहता आदि लोग शामिल थे। इधर पीडब्लूडी के जेई किशोर पटवाल ने बताया कि ग्रामीणों की दिक्कत को देखते हुए अवरोधक को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन