{"_id":"abbca1b84d9eb8400eafaf891e678d55","slug":"a-battle-won-among-other-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लड़ाई जीती, दूसरी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लड़ाई जीती, दूसरी बाकी
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट(अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन और विभागीय अफसरों के आश्वासन के बाद भौंरा, डढुली, धरमगांव के ग्रामीणों का पानी की समस्या को लेकर तीन दिन से चल रहा आंदोलन फिलहाल खत्म हो गया है। अधिकारियों ने 25 फरवरी तक पाइप लाइन बदलकर नियमित रूप से पानी की आपूर्ति का आश्वासन दिया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय तक आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो आफिसों में तालाबंदी के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को जल निगम, जल संस्थान के अफसर और तहसीलदार धनी राम आंदोलनकारियों को मनाने पहुंचे। आंदोलनकारियों का कहना था कि गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति होने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। इस दौरान अधिकारियों के मान मनौव्वल बाद में तय हुआ कि जल निगम 18 सौ मीटर पाइप लाइन 19 फरवरी तक बदल देगा। 25 फरवरी तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, इसके अलावा न्यूनतम 10 घंटा रोजाना पानी की सप्लाई होगी। गगास पंपिंग योजना का 25 प्रतिशत पानी भी ग्रामीणों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
अफसरों ने वीसीटी केईटी पेयजल योजना के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी अतिशीघ्र शासन स्तर से स्वीकृत करा लेने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। मालूम हो कि वीसीटी केईटी पेयजल पंपिंग योजना से भौंरा, डढुली, धरमगांव को भी पानी की आपूर्ति होती है। वार्ता के दौरान पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती, जल निगम यांत्रिकी शाखा की एई भारती शाही, जेई पवन जोशी, प्रधान दीपा मठपाल, तारा बजेठा, तहसीलदार धनी राम, मनोज अधिकारी, कैलाश मठपाल, मुन्नी मठपाल, भावना मठपाल, नारायण सिंह अधिकारी, नंदन सिंह, गोपाल सिंह, बसंत भट्ट, ममता मठपाल, लता मठपाल, भगवती पांडे, ब्रजमोहन, प्रकाश मठपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन