{"_id":"113-90179","slug":"Almora-90179-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध उत्पादकों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध उत्पादकों ने निकाला जुलूस
Almora
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो माह से दूध का भुगतान नहीं होने से नाराज जिले के दुग्ध उत्पादकों ने नगर में जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क से निकला जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा और वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दीपावली से पहले सितंबर का भुगतान किया जाए।
उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ द्वारा न तो समय से पशु आहार दिया जा रहा है और नहीं दुग्ध परीक्षण के उपकरण समय से दिए जा रहे हैं। पशु आहार समय पर देने, बंद पड़ी समितियों को अभियान चलाकर खोलने, समिति सचिवों को दुग्ध संघ और सरकार से नियमित मानदेय दिए जाने, सहायक क्षेत्र पर्यवेक्षक पदों पर नियुक्ति शीघ्र शुरू करने और आयु सीमा 45 वर्ष करने की मांग उठाई गई। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
जुलूस और प्रदर्शन में आनंद सिंह बिष्ट, गिरीश खोलिया, राजेंद्र सिंह, गोपाल दत्त, पप्पू तिवारी, विपिन हर्बोला, जोगा राम आर्या, नवीन डालाकोटी, देवनाथ, हीरा सिंह, प्रताप सिंह, मोहन सिंह, इंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र, राधा बल्लभ, पूरन उपाध्याय, प्रेम बल्लभ, गीता देवी आदि शामिल थे।