{"_id":"113-90178","slug":"Almora-90178-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के बोर्ड नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के बोर्ड नदारद
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। नवनियुक्त बीडीओ चंद्रा ने ब्लाक के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर वहां मनरेगा, विधायक निधि, दैवीय आपदा मद से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि कई स्थानों पर योजनाओं के बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जिस कारण सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। इस मामले को वह गंभीरता से लेंगी। उन्होंने वीडीओ से इस मामले का बारीकी से निरीक्षण कर रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं।
बीडीओ चंद्रा ने टूनाकोट, बोहरागांव आदि क्षेत्रों में जाकर मनरेगा आदि विकास निधियों से चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कार्य पूर्ण हैं, लेकिन वहां कार्यदायी संस्था का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। बीडीओ ने बताया कि बोर्ड नहीं होने से योजना के निर्माण वर्ष का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। कार्यों की गुणवत्ता को भी वह गंभीरता से देखेंगी। उन्होंने सभी वीडीओ से अपने क्षेत्रों में निर्माणाधीन और निर्मित कार्यों में बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गांव में विकास योजनाएं पहुंचाने को भी कहा। उनके साथ एडीओ रंजना राणा, धीरज राणा आदि मौजूद थे।