{"_id":"113-90094","slug":"Almora-90094-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंटेड चादरें और जूट के बैग बने महिलाओं की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंटेड चादरें और जूट के बैग बने महिलाओं की पसंद
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद के रंगोली हाल में शरदोत्सव हथकरघा हस्तशिल्प प्रदर्शनी जारी है। प्रदर्शनी में विभिन्न समूहों द्वारा हाथ से तैयार उत्पाद सजाए गए हैं। काशीपुर हथकरघा वस्त्र निर्माता संघ की ओर से सोफा कवर, कुशन, कुशन कवर, पंखी, ट्वीड, कालीन, दन, प्रिंटेड चादरें, बेड सीट, आसन, लेडी बैग, कैरी बैग, सोफा कवर, पर्दे, लेडीज सूट, टावल, पर्स आदि सजाए गए हैं। उद्योग विभाग के जगदीश चंद्र पांडे ने बताया कि कुल 22 स्टाल लगे हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य हथकरघा और हस्तशिल्प के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन