फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बीईओे के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधि लामबंद

बीईओे के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधि लामबंद

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Almora
Almora Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चौखुटिया ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी एसपी दोहरे को हटाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधि और शिक्षक संगठन लामबंद हो गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लाक प्रमुख विशन राम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और एसडीएम स्तर के अधिकारी से जांच की मांग उठाई। वहीं राजकीय शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर बीईओ को तत्काल ब्लाक से हटाने की मांग की।
विज्ञापन

चौखुटिया ब्लाक के पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि बीईओ एसपी दोहरे की कथित भेदभावपूर्ण नीति, कार्य प्रणाली, आचार-व्यवहार से शिक्षक और जनप्रतिनिधि असंतुष्ट हैं। स्कूलों के दुर्गम-सुगम कोटिकरण में भी बीईओ ने अनियमितता बरती है। इससे स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। शिक्षक संगठन भी चौखुटिया में बीईओ को हटाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं और शिक्षकों ने बीईओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रखे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में ब्लाक प्रमुख विशन राम, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह नेगी, प्रधान मनोहर संगोला, उडलीखाल जीवन सिंह नेगी, प्रधान विमला देवी, हाट मोहन सिंह, रेखा नेगी, राधा देवी, कुंती देवी, बीडीसी सदस्य शांति देवी, ममता देवी, जीवन सिंह समेत दो दर्जन से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं। इधर, राजकीय शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ के के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल जिला मंत्री हीरा सिंह बोरा, जिला उपाध्यक्ष नूर अफजल, रमेश चंद्र सिंह धपोला, जगदीश पांडे, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमेश चंद्र जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ दफ्तर से अटैच हुए बीईओ
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। शिक्षकों के आंदोलन को देखते हुए बीईओ एसपी दोहरे को मुख्य शिक्षाधिकारी के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। शिक्षकों ने बीईओ का स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। राजकीय, जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बीईओ के तबादले और लिपिकों की नियुक्ति की मांग को लेकर संयुक्त रूप से चलाया जा रहा आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक आरपी आर्या ने बताया कि बीईओ को सीईओ कार्यालय अल्मोड़ा में संबद्ध करने के आदेश जारी हो गए हैं। सातवें दिन धरने में ललित टडियाल, नागेश मिश्रा, राजेश जोशी, पुष्कर नेगी, रजनी छिमवाल, कुलदीप राणा, गजेंद्र सिंह, गणेश तिवारी आदि बैठे। सभा को उक्त लोगों के अलावा राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी, प्रमेाद साह, शिवसिंह, वीरेंद्र बिष्ट, पीसी उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed