{"_id":"113-89980","slug":"Almora-89980-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी डा. इकबाल अहमद ने निर्माण कार्यों में धांधली और भारी वित्तीय गड़बड़ी पाए जाने पर स्याल्दे के तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) सर्वेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने कहा कि एडीओ से 9.75 लाख रुपए वसूली होगी और विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
एडीओ (सहकारिता) सर्वेश कुमार के खिलाफ विकासखंड में विकास विभाग के अंतर्गत सांसद निधि, विधायक निधि और राज्य वित्त के तहत मिले बजट से विभिन्न विकास कार्यों में भारी धांधली की शिकायतें मिली थी। इन शिकायतों की सीडीओ के स्तर से जांच कराई गई। सीडीओ ने बताया कि जांच में काफी अनियमितताएं मिली हैं।
इसे देखते हुए उन्होंने स्याल्दे के खंड विकास अधिकारी को एडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। सीडीओ ने बताया कि एडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को भी कहा गया है। इनके खिलाफ पूर्व में भी अनियमितता की शिकायतें हैं। बताया गया है कि एक अन्य मामले में पूर्व में भी एडीओ से ढाई लाख रुपए की वसूली के आदेश हुए थे। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी एडीओ वर्तमान में किसी अन्य ब्लाक में तैनात है।