फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नगर से आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू

नगर से आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Almora
Almora Updated Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद ने नगर से आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन 11 पशुओं को पकड़ कर बख में स्थित गो सदन भेजा गया।
विज्ञापन

नगर में आवारा पशुओं की तादाद लगातार बढ़ते जा रही है। आवारा पशुओं के झुंड नगर की मुख्य बाजार समेत सड़कों पर घूमते रहते हैं। आवारा पशु सड़क में जहां तहां बैठ जाते हैं। इससे कई बार जाम लग जाता है। आवारा पशु पूर्व में कई लोगों को चोटिल भी कर चुके हैं। संकरी और भीड़ भरी बाजार में आवारा पशुओं के आ जाने से कई बार लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। लोग काफी लंबे समय से आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग करते आ रहे थे।

इधर नगर पालिका ने शनिवार से नगर से आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन 11 आवारा पशुओं को पकड़ कर बख स्थित गौ सदन भेजा गया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने लोगों से कहा है कि आवारा पशुओं को नगर में नहीं छोड़ें अन्यथा इसके लिए वह खुद जिम्मेदार रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर से आवारा पशुओं को हटाकर गो सदन भेजने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed