{"_id":"113-85078","slug":"Almora-85078-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी लोगों का हो सत्यापन, लव जेहाद पर लगे रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी लोगों का हो सत्यापन, लव जेहाद पर लगे रोक
Almora
Updated Sat, 30 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भनोली तहसील में गल्ली ग्राम पंचायत के सालजाड़ा तोक में हुए तिहरे हत्याकांड का माहभर बाद भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। इससे गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों का सत्यापन नहीं होने से जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ना चिंताजनक है। पुलिस को सप्ताहभर का समय देते हुए उन्होंने जनता को साथ लेकर आंदोलन तेज करने की धमकी दी है। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता शिखर तिराहे से नारेबाजी करते हुए बस स्टेशन होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां सभा में उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों का सत्यापन नहीं होने से भनोली तहसील में तिहरा हत्याकांड हुआ। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी हत्यारे पकड़ में नहीं आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की हालत भगवान भरोसे है। बाहरी क्षेत्रों से आए लोग बिना सत्यापन के फेरी समेत गांव में मजदूरी का काम कर रहे हैं। शांत ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। मंदिरों से घंटियों की चोरी पर अंकुश नहीं लग रहा है। बाहरी लोगों, ब्यूटी पार्लरों में काम करने वालों का सत्यापन कर उनके आपराधिक रिकार्ड खंगाले जाएं। उन्होंने पशु तस्करी, लव जेहाद पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपराध रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में विहिप विभाग अध्यक्ष कृष्णा कांडपाल, बजरंग दल जिला संयोजक प्रकाश लोहनी, योगेश नयाल, नारायण सिंह परिहार, रोहित वर्मा, रोहित कपिल, समीर गुरंग, दीपक बिष्ट, राजेश फुलारा, सूरज वाणी, पुरुषोत्तम शर्मा, पंकज त्रिकोटी, पंकज मेर, मनोज मेर, विजय कुमार, राजेंद्र जोशी, अखिलेश वर्मा, अक्षत मेहता आदि थे।
विज्ञापन