Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   प्रधानी के लिए धक्के खा रहे लमगड़ा के प्रधान

प्रधानी के लिए धक्के खा रहे लमगड़ा के प्रधान

Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
Almora
Almora Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। हमारे देश में भी गजब का लोकतंत्र है। पंचायतों का चुनाव जीतने के बाद शपथ लेने वाले ग्राम प्रधान दो महीने से प्रधानी के लिए धक्के खा रहे हैं। लमगड़ा ब्लाक के अधिकांश निर्वाचित प्रधानों को अभी तक प्रशासकों से पंचायतों का चार्ज नहीं मिला है। इस कारण प्रधान कोई काम नहीं करवा पा रहे हैं। इन जनप्रतिनिधियों के पास गांव के लोग ‘फरियाद’ लेकर आ रहे हैं लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। लमगड़ा ब्लाक में कुल 103 ग्राम प्रधान हैं। इनमें से करीब 75 प्रतिशत प्रधानों चार्ज के इंतजार में बैठे हैं। क्योंकि पंचायतों के चुनाव समय पर नहीं होने के कारण करीब आठ माह तक ग्राम प्रधानों का चार्ज सहायक विकास अधिकारियों के पास रहा। अब इन्हीं सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ) से प्रधानों ने चार्ज लेना है, लेकिन इन्होंने प्रधानों को प्रधानी के लिए तरसा रखा हैं। चार्ज नहीं मिलने से प्रधान जी आम आदमी की तरह हैं। ग्रामीण के स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, चरित्र, जाति समेत अन्य प्रमाणपत्र बनवाने आ रहे हैं, लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा। सुनाड़ी के प्रधान राजेंद्र जोशी का कहना है कि सरकार ने 15 जुलाई से पूर्व ही ग्राम पंचायतों की विधिवत बैठकें कराकर ग्राम पंचायतों के गठन की घोषणा की थी लेकिन बगैर चार्ज संभाले बैठक नहीं हो सकती। जनता द्वारा चुने गए प्रधान प्रधान खंड विकास कार्यालय और ग्राम विकास अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटकर धक्के खा रहे हैं। मल्ला बिनौला की प्रधान विमला देवी का कहना है कि पंचायती राज व्यवस्था मजाक बनकर रह गई है। प्रधानों को अभी तक चार्ज नहीं देना पंयायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली की पोल खोलता है। अधिकारी जरा भी संजीदा नहीं हैं। लाचार बनकर घूम रहे इन प्रधानों का कहना है कि इस तरह से प्रशासक बनकर जमे रहने का सहायक विकास अधिकारियों को कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

प्रशासकों को एक माह पूर्व ही चार्ज देने के आदेश दे दिए थे। मामले में जानकारी ली जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-तारा ह्यांकी, खंड विकास अधिकारी लमगड़ा।
जैंती। राम सिंह धौनी डिग्री कालेज में प्रवेश लेने आया छात्र विक्रम सिंह कई दिनों से परेशान है। उसने बताया कि स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने की वजह से प्रवेश लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, कांग्रेस प्रवक्ता और जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल ने कहा कि प्रधानों को चार्ज नहीं देना पंचायती राज व्यवस्था का उल्लंघन है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed