फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   19 गौवंशीय जानवरों से भरे ट्रक को पकड़ा

19 गौवंशीय जानवरों से भरे ट्रक को पकड़ा

Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
Almora
Almora Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। 19 गौ वंशीय जानवरों को ठूंस कर ले जा रहे ट्रक को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जैनल के समीप पकड़ लिया, लेकिन ट्रक का चालक, परिचालक समेत अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। ट्रक में ठूंसे गए पशुओं में से दो की मौत गई। पुलिस ने ट्रक को सीज करके अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात्रि बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक शर्मा और जिला विद्यार्थी प्रमुख चंद्र प्रकाश को मासी से गौ वंशीय पशुओं की तस्करी होने की भनक लगी। उन्होंने मासी से रामनगर की ओर जा रहे ट्रक संख्या यूके 04 सीए-7536 को अन्य कार्यकर्ताओं की मदद से जैनल के पास पकड़ लिया। ट्रक में 19 गौ वंशीय पशु ठूंसे गए थे। बजरंग कार्यकर्ताओ को देखकर चालक, परिचालक समेट ट्रक में सवार अन्य लोग फरार हो गए। बाद में कार्यकर्ताओं ने ट्रक को पशुओं समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि ट्रक में 19 पशु ठूंसे गए थे। जिसमें से दो पशुओं की मौत हो गई थी। शेष 17 पशुओं को बाजपुर स्थित गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गौ वंशीय संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। ट्रक को पकड़ने वालों में जिला पंचायत सदस्य जीएस बिष्ट, प्रधान गोपाल राम आदि का सहयोग रहा। इधर बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक शर्मा का कहना है कि गौ वंशीय पशुओं की तस्करी किसी भी स्थिति में नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed