फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पारदर्शी प्रशासन को आरटीआई को दें प्राथमिकता

पारदर्शी प्रशासन को आरटीआई को दें प्राथमिकता

Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
Almora
Almora Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य के सूचना आयुक्त सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन के लिए सूचना के अधिकार के प्रयोग को प्राथमिकता देनी होगी। लोक सूचना अधिकारी अधिनियम का गहनता से अध्ययन करें, ताकि सूचना देने में गलतियां नहीं हों। श्री रावत विकास भवन में लोक सूचना अधिकारियों के सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरटीआई 2005 से लागू है। सरकारी कामकाज से संबंधित सूचनाएं देने के लिए सरकारी कर्मचारी सतर्क होकर काम करें। आवेदनकर्ता को सूचना निर्धारित अवधि में दें। आरटीआई के क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों में लोक सूचना अधिकारी नामित किए गए हैं। आवेदनकर्ता के प्रार्थना पत्रों का अधिनियम के अनुसार निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तराखंड में यह अधिनियम सख्ती से लागू किया जा रहा है। श्री रावत ने कहा कि प्रतिवर्ष 10 हजार आवेदन पत्र सूचना के अधिकार से संबंधित प्राप्त हो रहे हैं। इनमें से एक हजार आवेदनों पर राज्य सूचना आयोग में अपील की जा रही है। मांगी गई सूचना का अनुरोध अस्वीकार करने की दशा में लोक सूचना अधिकारी नियमावली के सुसंगत प्रावधानों के तहत आवेदक को सूचित करेंगे। सूचना से संतुष्ट नहीं होने पर आवेदक को अपील करने का समय और प्रथम अपीलीय अधिकारी का पदनाम आदि की लिखित सूचना देंगे। उन्होंने कहा कि बीपीएल श्रेणी के अतिरिक्त अन्य नागरिकों को सूचना देने के लिए अनुरोध पत्र के साथ निर्धारित आवेदन शुल्क की राशि देने के बाद सूचना दी जाएगी। बैठक में सीडीओ डा. अहमद इकबाल, एडीएम प्रकाश चंद्र, डीडीओ डा. डीडी पंत, प्रसार प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य जीएस खाती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed