{"_id":"113-66698","slug":"Almora-66698-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याल्दे के ग्रामीण सीख रहे आपदा से बचने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याल्दे के ग्रामीण सीख रहे आपदा से बचने के तरीके
Almora
Updated Wed, 20 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण। आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के तत्वावधान में स्याल्दे के भरसोली में खोज एवं प्रशिक्षण शिविर शुरु हो गया है। स्याल्दे के पटलगांव, पालपुर, सिरमोली सहित तमाम गांवों के 25 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को आपदा के दौरान बचाव, प्राथमिक इलाज, रिवर क्रासिंग और चट्टान आरोहण के गुर सिखाए जाएंगे।
मुख्य प्रशिक्षक विजेंद्र प्रसादन ने बताया कि आपदा प्रबंधन को मजबूत करना वर्तमान में बड़ी चुनौती है। आपदा के दौरान अक्सर भगदड़ के कारण लोग घबरा जाते हैं। इस दौरान यदि बचाव के तरीके लोगों के पास हों तो बहुत बड़ी दुर्घटना को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी दस दिनों तक प्रतिभागियों को आपदा के दौरान बचाव, गांठ बांधने, नदी पार करने, चट्टानों पर चढ़ने, प्राथमिक उपचार के तरीके बताए जाएंगे। उनके अलावा नवीन चंद्र, जगमोहन सिंह, नवीन चंद्र, सुभाष कुमार आदि भी प्रशिक्षण दे रहे हैं।