{"_id":"113-44933","slug":"Almora-44933-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस स्वयं सेवकों ने सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस स्वयं सेवकों ने सफाई की
Almora
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जीआईसी अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के तहत एनएसएस स्वयं सेवकों ने स्कूल परिसर में सफाई की और बिच्छू घास का उन्मूलन किया। एनएसएस स्वयं सेवकों के आठ दलों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। स्वयं सेवकों ने नाली तथा परिसर में एकत्रित कूड़े की सफाई की। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बलवंत सिंह बिष्ट ने अधिक से अधिक छात्रों से एनएसएस से जुड़ने का आह्वान किया। इको प्रभारी शंकर दत्त भट्ट के पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य एनएस मेहता ने छात्रों को एनएसएस के बारे में जानकारी दी। डा. बाला दत्त पंडा ने छात्रों से सामाजिक कार्यों में भी भाग लेने का आह्वान किया। प्रयोगशाला सहायक नीरज तिवारी ने शिविर में सहयोग दिया। शिविर में टोली नायक अर्जुन सती, लक्ष्मण पटवाल, मो. दानिश थे।
विज्ञापन