{"_id":"113-44421","slug":"Almora-44421-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूअरों ने बरबाद किए सब्जियों के खेत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूअरों ने बरबाद किए सब्जियों के खेत
Almora
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत। सिलोर पट्टी के दर्जन भर गांवों में जंगली सूअरों और बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। फल सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर इस पट्टी में सूअरों ने खेत खोदकर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई स्थानों पर ग्रामीण रतजगा कर सूअरों को भगाने का प्रयास भी कर रहे हैं। आतंक के चलते घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
सिलोर पट्टी में जंगली जानवरों का आतंक लंबे समय से चल रहा है। डौड़ाखाल, चौना, सलोनी, लोटना, गटोली, चौगांव, मजगांव, सगनेटी सहित दर्जन भर गांव अधिक प्रभावित हैं। इस पट्टी में हरी सब्जी, आलू, प्याज, लहसुन आदि सब्जियों, मडुवा, गहत, भट दालों और नींबू, माल्टा आदि फलों का उत्पादन भी प्रचुर मात्रा में होता है लेकिन जंगली सूअरों ने सब कुछ तहस नहस कर दिया है। सूअर खेतों में बड़े बड़े गड्ढे बना दे रहे हैं। साल भर की मेहनत बरबाद होता देख किसान हताश हैं।
वन पंचायत संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि दिन में बंदरों का उत्पात तथा रात्रि में सूअरों की चहलकदमी ने ग्रामीणों की नींद उड़ाकर रख दी है। 20 से 25 सूअर झुंड बनाकर खेतों में घुस रहे हैं। पूरे क्षेत्र में सूअरों की दहशत व्याप्त है। कई गांवों में ग्रामीण रतजगा कर खेतों की रक्षा कर रहे हैं। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है लेकिन सार्थक कार्रवाई आज तक नहीं हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग से सूअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।