{"_id":"113-44327","slug":"Almora-44327-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिष्ठित व्यवसायी जगमोहन साह का निधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिष्ठित व्यवसायी जगमोहन साह का निधन
Almora
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और प्रमुख समाचार पत्र अभिकर्ता जगमोहन साह (55) का बृहस्पतिवार दोपहर में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे। खजांची मोहल्ला निवासी श्री साह लंबे समय से अमर उजाला परिवार से जुड़े थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र तथा दो पुत्रियों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर नगर के पत्रकारों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाचार पत्र विक्रेताओं आदि ने गहरा शोक जताया है।
खजांची मोहल्ला निवासी स्व. देवी लाल साह के पुत्र जगमोहन साह नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी थे। नगर की सबसे पुरानी डीएल साह एंड संस न्यूज पेपर एजेंसी को लंबे समय से सफलता पूर्वक चला रहे थे। वह कई सालों से अभिकर्ता के रूप में अमर उजाला परिवार से जुड़े रहे। उनके भाई उद्योग साह तथा ललित मोहन साह भी व्यवसायी हैं। दिवंगत जगमोहन साह का एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुत्र राहुल गुड़गांव स्थित प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत है। बड़ी बेटी गीतांजलि बीडीएस कर रही है तथा छोटी बेटी हर्षिता डीआईटी देहरादून में अध्ययनरत है। मृदु भाषी और मिलनसार स्वभाव के धनी श्री साह के निधन पर नगर में शोक छा गया। देर रात विश्वनाथ घाट में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। चिता को उनके पुत्र राहुल ने मुखाग्नि दी।
पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, उलोवा के केंद्रीय अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह, व्यवसायी संजीव अग्रवाल टीटू, भुवन वर्मा, पत्रकार दीप जोशी, नवीन बिष्ट, डा. दीवान नगरकोटी, सुरेश तिवारी, नवीन उपाध्याय, रमेश जोशी, अमित उप्रेती, राजेंद्र धानक, डीके जोशी, दीप बोरा, रमेश जड़ौत, बृजेश तिवारी, रमेश गड़िया, भुवन जोशी, प्रकाश लोहनी, अजय जोशी, जगदीश जोशी, मोहन रावत, हरीश भट्ट आदि ने श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
खजांची मुहल्ला के प्रतिष्ठित परिवार से थे जगमोहन
अल्मोड़ा। जगमोहन साह अल्मोड़ा स्थित खजांची मुहल्ला के प्रतिष्ठित साह परिवार से थे। इनके पिता स्व.देवी लाल साह अपने जमाने के प्रमुख व्यवसायी थे। उन्होंने उस जमाने में अल्मोड़ा में बड़ी मेहनत से न्यूज एजेंसी स्थापित करके पाठकों को समाचार पत्र-पत्रिकाएं सुलभ कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया। स्व.देवी लाल साह के पुत्र जगमोहन ने पिता द्वारा स्थापित न्यूज एजेंसी को आगे बढ़ाया तथा प्रतिष्ठा दिलाई। मालूम हो कि जगमोहन साह के ताऊ स्व. चिरंजीलाल साह भी नृत्य सम्राट उदयशंकर के निकटस्थ सहयोगियों में से रहे।