{"_id":"113-44145","slug":"Almora-44145-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का असर आतिशबाजी की खरीददारी पर भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का असर आतिशबाजी की खरीददारी पर भी
Almora
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महंगाई का असर इस साल आतिशबाजी की खरीददारी पर भी दिखाई दे रहा है। धनतेरस पर भी पटखा बाजार में पिछले साल की अपेक्षा पटाखे खरीदने ग्राहकों की भीड़ कम रही। इस साल ब्रांडेड तथा लोकल कंपनियों आतिशबाजी के रेटों में जहां बीस फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है वहीं मोमबत्ती के मूल्य भी पंद्रह प्रतिशत तक बढ़े हैं। रंग बिरंगी रोशनी, चक्री, अनार आदि की तरफ बच्चों की पसंद हैं वहीं बढ़े लोग रॉकेट बम, सेवन तथा ट्वल्ब शॉट बम, सुतली बम समेत बड़ा धमाका करने वाले पटाखे खरीद रहे हैं। हालांकि आतिशबाजी विक्रेताओं को आगामी दो दिन में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
इस वर्ष आतिशबाजी के दाम करीब फीसदी तक बढ़े हैं। आतिशबाजी में नामी कंपनी मुर्गा छाप पटाखे काफी विश्वसनीय नाम माना जाता है। मुर्गा छाप कंपनी के अनार दस रुपये से 60 रुपये प्रति पीस, चक्री 10 से 30रुपये तक बिक रही है। फूलझड़ी पैकेट (दस पीस) पांच रुपये से 60 रुपये, सेवन शॉट बम 30 रुपये, 12 शॉट 150 से 200 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। छोटी से लेकर अधिक दूरी तक जाने वाले राकेट के दाम भी 20 रुपये से 300 रुपये डिब्बे तक हैं।
रंग बिरंगी रोशनी देने वाली रोशनी मेहताब बच्चे और बड़ों की पसंद है। इसकी कीमत साइज के मुताबिक 10 रुपये से 40 रुपये तक है। हालांकि लोकल पटाखों के रेट ब्रांडेड कंपनियों के मुकाबले कम जरूर हैं, लेकिन ग्राहक लोकल पटाखों की बजाए ब्रांडेड पटाखों की ही अधिक खरीददारी कर रहे हैं। पटाखा विक्रेता बलबीर धवन का कहना है कि महंगाई का असर पटाखा बाजार पर भी पड़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अब तक बिक्री काफी कम हुई है।