फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का ऐलान किया

कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का ऐलान किया

Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
Almora
Almora Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने जिला तथा बेस अस्पतालों में डाक्टरों के खाली पदों पर तैनाती नहीं होने पर 26 अगस्त से अपनी ही सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भी फैक्स से पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

श्री तिवारी ने कहा कि जिला तथा बेस अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टरों के कई पद काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। फिजीशियन, सर्जन, निश्चेतक आदि पदों पर तैनाती नहीं होने से रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि बीते दिनों कई डाक्टरों के तबादले किए गए हैं और प्रतिस्थानी के बगैर ही डाक्टरों को रिलीव कर दिया गया। जिला और बेस अस्पताल में एक फिजीशियन तक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में अल्मोड़ा जिले के अलावा बागेश्वर, बेरीनाग समेत दूरस्थ क्षेत्रों से भी रोगी पहुंचते हैं लेकिन विशेषज्ञ डाक्टर नहीं होने से रोगियों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशालय को जानकारी देने के बाद भी डाक्टरों की तैनाती नहीं हुई है। इस कारण जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल सिर्फ रिफर सेंटर बन कर रह गए हैं।
विज्ञापन

श्री तिवारी ने अस्पतालों में फिजीशियन, सर्जन, निश्चेतक की शीघ्र तैनाती करने की मांग की है ताकि रोगियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि 25 अगस्त तक अस्पतालों में डाक्टरों के खाली पद नहीं भरे गए तो 26 अगस्त से जन हित में वह जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री हरीश रावत, सांसद प्रदीप टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष, प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी को भी पत्र की प्रतिलिपि भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकृत पद तैनाती
अल्मोड़ा 236 74
पिथौरागढ़ 152 42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed