{"_id":"64ecebe71f81eb4be900cf54","slug":"9420-lakh-approved-for-the-construction-of-dharamshala-almora-news-c-232-1-alm1002-2332-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: टम्टा धर्मशाला निर्माण के लिए शासन से 94.20 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: टम्टा धर्मशाला निर्माण के लिए शासन से 94.20 लाख स्वीकृत
Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा। संवाद
संजय नयाल
अल्मोड़ा। नगर के माल रोड पर बद्रेश्वर मंदिर के पास मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला के जल्द निर्माण की उम्मीद जगी है। शासन ने इसे मंजूरी देते हुए 94.20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। धर्मशाला बनने से मुसाफिरों को राहत मिलेगी। 1991 में बनी मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला का भवन जर्जर होने पर वर्ष 2003 में पालिका ने इसे ध्वस्त कर दिया था।बजट के अभाव में लंबे समय से धर्मशाला का पुनर्निर्माण लटका था। अब शासन ने धर्मशाला के पुनर्निर्माण को मंजूरी दी है।
धर्मशाला के लिए शासन से 94.20 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। धर्मशाला निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है। कार्यदायी संस्था को 37.68 लाख रुपये की पहली किस्त मिल गई है। धर्मशाला नहीं होने से मुसाफिरों को होटलों में महंगा किराया देकर रात बितानी पड़ती है। जरूरतमंद तबके के लोग होटलों का किराया वहन नहीं कर पाते हैं। धर्मशाला बनने पर मुसाफिरों को राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद
धर्मशाला में कम शुल्क पर मिलेगी बेहतर सुविधा
अल्मोड़ा। मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला का पुनर्निर्माण होने के बाद यहां मुसाफिरों को विश्राम की बेहतर सुविधा मिलेगी। पालिका के मुताबिक धर्मशाला में 25 लोगों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। बेहद कम शुल्क में राहगीरों को बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को भी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
कोट
धर्मशाला पुर्ननिर्माण के लिए शासन से 94.20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। धर्मशाला का निर्माण होने से स्थानीय लोगों के साथ मुसाफिर को राहत मिलेगी।-भरत त्रिपाठी, ईओ, नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा।