{"_id":"5c509162bdec2273783023b4","slug":"91548783970-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव उत्थान सेवा समिति ने निकाला सद्भावना जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव उत्थान सेवा समिति ने निकाला सद्भावना जुलूस
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से नगर में सद्भावना जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के गांधीनगर, पुलिस चौकी चौराहा, तहसील चौक, बडियाली बाजार, किनारी बाजार होकर निकला।
इससे पहले हंस विभू आश्रम में दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन में हरिद्वार से आए जतनानंद महाराज और ज्ञान प्रकाशानंद महाराज ने आध्यात्म का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने वास्तविक धर्म को पहचानते हुए गरीबों की मदद करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
आध्यात्म का ज्ञान प्राप्त करने से किसी भी विषम परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलती है। इस दौरान जोगीड़ा स्थित आश्रम में भक्तों ने कीर्तन, भजन गाकर वातावरण को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी, रमेश ध्यानी, जगत सिंह, नंदकिशोर, मदनसिंह, नवीन ध्यानी, धनीराम, प्रेम बल्लभ, पुष्पा देवी, गीता गोस्वामी, भावना ध्यानी सहित अनेक भक्त शामिल थे।
विज्ञापन
फोटो-(29एएलएम15पी)