फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   करवाचौथ की पूजा सामग्री से श्रृंगार तक के सामान से नगर की बाजारे सजी

करवाचौथ की पूजा सामग्री से श्रृंगार तक के सामान से नगर की बाजारे सजी

Thu, 25 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
करवाचौथ की पूजा सामग्री से श्रृंगार तक के सामान से नगर की बाजारे सजी
करवाचौथ की पूजा सामग्री से नगर के बाजार सजे
विज्ञापन

अल्मोड़ा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को बढ़ाने वाला करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही नगर के बाजार पूजन सामग्री से सज गए हैं। महिलाओं ने बाजार से साड़ी, श्रंगार से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार यह पर्व 27 अक्तूबर को मनाया जाएगा।

करवाचौथ व्रत में विवाहित महिलाओं के लिए श्रंगार का खास महत्व है। वह विवाह के समय ओढ़ी गई चुनरी ओढ़ती हैं। महिलाओं ने बाजार से नए वस्त्र, पूजा की सामग्री खरीदी। पूजन सामग्री में मिट्टी से बने करवा और नैवेद्य का खास महत्व है। करवा पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन


करवा चौथ में रात्रि में चांद निकलने के बाद छलनी की ओट से पति को देखकर चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजा करने का विधान है। व्रत खोलने से पहले करवाचौथ के व्रत की महिमा बताने वाली कथा सुनाने का भी रिवाज है। जिस साल लड़की की शादी होती है उस साल उसके मायके से व्रत और पूजा का सामान आता है। पहाड़ में वट सावित्री के साथ ही करवाचौथ के व्रत का प्रचलन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- (26एएलएम01पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed