{"_id":"5b79b1bd42c792466d281a35","slug":"91534702013-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कार्मिकों ने कार्यालय परिसर में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कार्मिकों ने कार्यालय परिसर में चलाया सफाई अभियान
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सिंचाई विभाग के कार्मिकों ने केनाल कालोनी स्थित कार्यालय परिसरों में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने चारों कार्यालय परिसरों के आसपास उगी झाड़ियों और घास फूस को साफ किया।
मुख्य अभियंता डीएस कुटियाल ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय कक्षों और परिसरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर एसई एस कुटियाल, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, सहायक अभियंता पीके पाठक, आरडी भट्ट, एसके गुप्ता, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपिन जोशी, महामंत्री विनोद कांडपाल समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
उधर नरसिंहबाड़ी स्वच्छता समिति ने मोहल्लों के रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान झाड़ियों को उखाड़ने के साथ-साथ वहां फेंके गए कूड़ेे का निस्तारण किया। लोगों से मोहल्ले को साफ रखने की अपील की। इस अवसर पर हरीश अधिकारी, भूपेंद्र मियान, प्रकाश रावत, कुंवर बिष्ट, रोहित वर्मा, मोहित वर्मा आदि मौजूद थे।