{"_id":"5ae2133c4f1c1bed778b51b0","slug":"91524765500-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेला बार के रसोई काउंटर में लगी आग बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेला बार के रसोई काउंटर में लगी आग बुझाई
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। देर सायं धारानौला रामलीला मैदान के पास स्थित बेला बार और रेस्टोरेंट के रसोई काउंटर में अचानक आग भड़क उठी। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। बार कर्मियों और स्थानीय दुकानदारों ने आग फैलने से बचाई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सायं करीब पौने आठ बजे धारानौला मार्ग में रामलीला मैदान के पास शिवम बार और रेस्टोरेंट के रसोई के काउंटर में अचानक आग लग गई।
आग की लपटों से ऊपरी हिस्से में रखा कुछ सामान भी जल गया। धुआं उठता देख वहां पर अफरा तफरी मच गई। काफी संख्या में स्थानीय दुकानदार भी वहां पर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। इधर गरमी बढ़ने के साथ ही जंगलों में भी आग लगने लगी है। देर शाम एनटीडी के समीप जंगल में भी आग लगी हुई थी। ब्यूरो