{"_id":"5a7dd9dd4f1c1ba5268b9454","slug":"91518197213-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडर्न ट्रेनीज की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माडर्न ट्रेनीज की टीम चैंपियन
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माडर्न ट्रेनीज की टीम ने जीत लिया। उसने प्रतिद्वंदी स्टेडियम की टीम को 18 रन से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
माडर्न ट्रेनीज ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट पर 101 रन बनाए। स्टेडियम की ओर से विकास, अभिषेक और पवन ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में स्टेडियम की टीम तीन विकेट के नुकसान पर सिर्फ 84 रन बनाए। मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी परवेज सिद्दकी के अलावा गोपाल जीना, खेल अधिकारी सीएल वर्मा, अख्तर हुसैन, डीके सेन ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। निर्णायक उमेश पवार, सागर ढैल, मनीष कांडपाल, नवीन तोमकियाल थे। संचालन राजेंद्र सिंह राणा और हीरा कनवाल ने किया। वहां मोहित जोशी, बलवंत मेहरा, प्रेम सिंह, कैलाश राम, कृष्ण कुमार टम्टा, योगेश कुमार आदि थे।