{"_id":"5a1c768f4f1c1b68678be75a","slug":"91511814799-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरबाड़ किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरबाड़ किया जाए
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील परिसर में वन पंचायत परामर्श दात्री समिति की बैठक हुई। इसमें बंदरों, सुअरों सहित अन्य जंगली जानवरों से निजात पाने के लिए सोलर तार योजना से गांव की घेरबाड़ करने, वनाग्नि सुरक्षा के लिए जनवरी माह में सरपंचों को फायर किट और फायर वाचरों के लिए धनराशि उपलब्ध कराने, मुख्यमंत्री चारा योजना के अंतर्गत 2014-15 में किए गए पौधरोपण की अनुरक्षण धनराशि उपलब्ध कराने और 22 दिसंबर को भिकियासैंण में वनाग्नि सुरक्षा की बैठक कराने के प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भूपाल सिंह भंडारी ने की। इस दौरान तहसीलदार गोपाल दत्त देवतल्ला, दिगंबर सिंह, नंदन सिंह, श्याम सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, तारा दत्त, देवेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
,