फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   90 players showed their strength in the games, 24 were selected.

Almora News: खेलों में 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 24 का हुआ चयन

Sat, 25 Jul 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
90 players showed their strength in the games, 24 were selected.
अल्मोड़ा। सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। न्याय पंचायत खत्याड़ी के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 90 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाड़ियों का चयन ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों के पंजीकरण, खेल सामग्री, ठहरने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला खेल कार्यालय की ओर से की गई थीं।
विज्ञापन

इस दौरान गोपाल सिंह चिलवाल, खेल समन्वयक पंकज टम्टा, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, संयोजक प्रधानाचार्य बीडी पांडे, दीपक वर्मा, विकास फुलारिया, संजय डैनियल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय दक्षता में 250 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज कालीखोली के खेल मैदान में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दो दिवसीय परीक्षण के पहले दिन 250 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों का 600 मीटर दौड़, 10×6 शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, 30 मीटर स्प्रिंट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप और फॉरवर्ड बेंड आदि के आधार पर मूल्यांकन किया गया। पहले दिन ननित, आजाद, पवित्रा, गुंजन, काव्या, भव्या, वंश, सौरभ, शान, आदर्श, शिवांगी और हिमांशी का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इस दौरान त्रिभुवन उपाध्याय, बिशन सिंह अधिकारी, विनोद पपनै, जयपाल अधिकारी, संगीत सिंह, बाली राणा, अनीता कोठारी, इंदु आर्या आदि मौजूद रहीं।


ट्रायल चयन में 129 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
बागेश्वर। सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय खेल चयन ट्रायल किया गया। बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान में आठ से 14 वर्ष के बालकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को ट्रायल में कुल 129 बालकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता और कौशल को परखने के लिए खेल स्पर्धाएं कराई गईं। खेल में 600 मीटर दौड़, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, ब्रॉड जंप और बैक रीच आदि खेल शामिल किए गए। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी किरण नेगी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर ट्रायल्स में भाग लेंगे।
इस मौके पर कोच कमलेश तिवारी, राजेंद्र दफौटी, गणेश सिंह धपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed