फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आईफेड ने परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया

आईफेड ने परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया

Sun, 18 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
आईफेड ने परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की फंडिंग एजेंसी आईफेड (अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि) द्वारा जिले में परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में चौखुटिया पहुंची टीम ने कार्यदाई संस्था आईएफएफडीसी और विकास खंड में गठित सभी आजीविका संघों के कार्यों को देखा। टीम ने आपुण बाजार, राईस सेलर कोल्ड स्टोर, दुग्ध संग्रहण केंद्र, सीड ड्रील, आजीविका संघ कार्यालय का भी निरीक्षण किया और खेतों में जाकर उत्पादन आदि का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


परियोजना समन्वय देश दीपक यादव और यशोदा मेहरा ने संचालित कार्यों की जानकारी दी। सहकारिता अध्यक्ष मंजू देवी और कौशल्या देवी सहित महिला समूह द्वारा टीम का स्वागत किया गया। टीम के सदस्यों ने महिला समूह द्वारा संचालित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य विकास खंडों को भी आईएफएफडीसी के कार्यों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। टीम के सदस्यों ने कहा कि इस तरह की जागरूकता से न सिर्फ महिलाओं और गांवों की दशा बदलेगी बल्कि इससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में डॉ. वेंकटेश तगत, बंग्लादेश की तब्बसुम सरिना और अनीश जैनस्व शामिल थे। इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक कैलाश भट्ट, समन्वयक देश दीपक यादव, यशोदा मेहरा, अनुप शर्मा सुब्रत पात्रा, प्रकाश उप्रेती, राम रक्षा जोशी, रिक मुखर्जी, दीपक शर्मा, हरीश नेगी, रश्मि जोशी, मुन्नी जोशी, गंगा, शकुंतला, पूरन भंडारी, अमृत, जगदीश आदि कई महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed