{"_id":"5bc0e3febdec2269a2077552","slug":"81539367934-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य निदेशक ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य निदेशक ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य निदेशक (कुमाऊं मंडल) डॉ. आरके पांडे ने सीएमओ कार्यालय मेें अधिकारियों की बैठकर लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
निदेशक ने बेस अस्पताल में संचालित डायलीसिस यूनिट के संचालन को लेकर सीएमओ और प्रमुख चिकित्साधीक्षक बेस को आवश्यक निर्देश दिए। निदेशक ने कहा कि गत दिवस उन्होंने सोमेश्वर अस्पताल का निरीक्षण किया था। सीएमओ को वहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देशित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता साह ने जिला, बेस और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन में आ रही समस्याएं निदेशक के सम्मुख रखी। इस पर निदेशक ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ के अलावा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. प्रकाश वर्मा, प्रभारी पीएमएस बेस डॉ. एचसी गड़कोटी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह, डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. नरेंद्र चौहान आदि थे। ब्यूरो