{"_id":"5aff14704f1c1be3408b64d8","slug":"81526666352-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया बीडीसी बैठक में भारी हंगामा, सदस्यों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया बीडीसी बैठक में भारी हंगामा, सदस्यों ने किया बहिष्कार
Updated Fri, 18 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में भारी शोरशराबे के बीच शुरू हुई बीडीसी बैठक का ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने बहिष्कार कर दिया। उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति से गुस्साए प्रधानों, अन्य सदस्यों ने शासन, प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। सदस्यों ने बहिष्कार के बाद कार्यालय गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया।
ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में भारी शोरशराबे के बीच शुरू हुई बैठक में सबसे पहले हुई स्वास्थ्य विभाग से संबधित चर्चा में प्रधानों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन चालू न होने, रेडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन न होने से हो रही परेशानी का मामला उठाते हुए एसीएमओ को खरीखोटी सुनाई। गरमागरम बहस के बीच कतिपय सदस्यों, प्रधानों ने सदन में किसी भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी के मौजूद न होने का मामला उठाते हुए बैठक के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इसी बीच ग्राम प्रधानों सहित सभी सदस्य नारेबाजी करते हुए बैठक का बहिष्कार कर सदन से बाहर चले गए। पंचायत सदस्यों ने बहिष्कार के बाद कार्यालय गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और वहीं धरने पर बैठकर सभा की। सभा में कहा गया कि अधिकारियों द्वारा पिछले एक साल से लगातार बीडीसी बैठक की तिथि में बदलाव किया जाता रहा है। बड़ी मुश्किल से बैठक हुई भी तो उसमें सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं रहे। इसके चलते उन्हें बहिष्कार के लिए मजबूर होना पड़ा। बहिष्कार, प्रदर्शन की अगुवाई करने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह, जीवन नेगी, भगवत सिंह, दान सिंह कुमयां, धीरज तिवारी, मनोहर सिंह, लालमणि सती, दयाल महरा, हेम उपाध्याय, नवीन बिष्ट, सुभाष बिष्ट, विजय गोरखा, दीपक हर्बोला, राजेंद्र सिंह, ज्योत्सना कठायत आदि थे। बाद में बैठक में मौजूद तीनों जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, शिवकुमार, विमला नायक भी गुस्साए सदस्यों के समर्थन में उतर गए।
सक्षम अधिकारियों के न पहुंचने से सदस्य खफा
कार्यालय गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
तो ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी करेंगे प्रमुख
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ब्लॉक प्रमुख बिशन राम बैठक का बहिष्कार करने वाले सदस्यों के समर्थन में उतरे। उन्होंने कहा कि जिले के सक्षम अधिकारियों की आए दिन की अनुपस्थिति से वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। कहा कि यदि 15 दिन के भीतर पुन: बीडीसी बैठक नहीं बुलाई गई तो वे सभी सदस्यों के साथ मिलकर ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे। ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि पूर्व में फोन पर हुई बातचीत में सीडीओ ने बैठक में उपस्थिति होने की बात कही थी। बैठक की तिथि भी उन्होंने ही तय की थी, इसके बावजूद जिले से किसी भी सक्षम अधिकारी का न आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस बाबत डीएम से फोन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
मनाने का प्रयास किया
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बैठक में मौजूद जिला ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक, बीडीओ नीलकंठ भट्ट द्वारा सदस्यों को मनाने का हरसंभव प्रयास किया गया लेकिन आक्रोशित सदस्यों ने किसी की नहीं सुनी।