{"_id":"5a4d0b104f1c1b3e198b4b04","slug":"81514998544-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की स्थिति बदहाल : तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की स्थिति बदहाल : तिवारी
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पार्टी राज्य की दिन प्रतिदिन गंभीर होती जन समस्या को लेकर चिंतित है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गई है। इसको लेकर राज्य में जन आक्रोश बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने को लेकर लगातार सक्रिय है, लेकिन स्थायी राजधानी के नाम पर कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की दोनों जनता को गुमराह कर रहे हैं। जिसे जनता बहुत दिन तक बर्दाश्त करने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक सात जनवरी को दोपहर 12 बजे से रामनगर (नैनीताल) में होगी। बैठक में सांगठनिक मामलों के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा।