{"_id":"5a3fe29f4f1c1b502b8b66a9","slug":"81514136223-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को सीईओ दफ्तर में तालाबंदी करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को सीईओ दफ्तर में तालाबंदी करेंगे शिक्षक
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बोनस और सातवें वेतनमान के अवशेष देयकों का भुगतान करने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज उत्तराखंड जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ जिला शाखा ने 27 दिसंबर को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय और सर्व शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय में धरना देकर तालाबंदी करने का ऐलान किया है।
संघ के जिला मंत्री संजय सिंह बिष्ट ने कहा कि संगठन जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) को जूनियर हाइस्कूल के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कई बार अवगत करा चुका है, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्व शिक्षा के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और समन्वयकों को बजट होने के बाद भी माह की पहली तारीख को वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। बोनस और सातवें वेतनमान के अवशेष देयकों का भुगतान भी नहीं किया गया है। सर्व शिक्षा के शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह अलग-अलग आ रहा है। वेतन विसंगतियों और शिक्षकों के जीपीएफ प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संगठन ने जिला शिक्षाधिकारी को इस संबंध में 15 दिसंबर को नोटिस दिया था, लेकिन आज तक नोटिस का कोई जवाब नहीं आया है। संगठन अब 27 दिसंबर को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय और सर्व शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय में धरना देकर तालाबंदी करेगा। उन्होंने शिक्षकों से दस बजे धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है।