फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मध्याह्न भोजन में अनियमितता का मामला

मध्याह्न भोजन में अनियमितता का मामला

Tue, 18 Jul 2017 06:38 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन में अनियमितता का मामला
जूहा चंद्रकोट के प्रधानाध्यापक का प्रशासनिक आधार पर तबादला
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन में अनियमितता का मामला
जूहा कफलनी स्थानांतरित, तीन दिन में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
सीईओ ने दिए मामले के जांच के आदेश
अल्मोड़ा। मध्याह्न भोजन में अनियमितता के मामलेे में भैंसियाछाना ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय आदर्श जूनियर हाइस्कूल चंद्रकोट (देवड़ा) के प्रधानाध्यापक कांता बल्लभ बवाड़ी का प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से राजकीय जूनियर हाइस्कूल कफलनी (लमगड़ा) स्थानांतरण कर दिया गया है। डीईओ (प्रारंभिक) राय साहब यादव ने प्रधानाध्यापक को तीन दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सिंह सोनी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानाचार्य जीआईसी चौंरा (हवालबाग) और उप शिक्षा अधिकारी लमगड़ा को जांच अधिकारी नामित कर एक पखवाड़े के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। प्रधानाध्यापक का वेतन नवीन तैनाती स्थल से ही आहरित किया जाएगा।

बाक्स
इन बिंदुओं पर होगी जांच
- 10 अप्रैल 2017 को स्कूल की मध्याह्न भोजन पंजिका के अनुसार कुल 83.580 किलो खाद्यान्न अवशेष दिखाया गया है, जबकि किचन स्टोर में 140 किलो खाद्यान्न पाया गया।
विज्ञापन

- 27 मार्च 2017 को स्कूल के आकस्मिक निरीक्षण में पंजीकृत 69 बच्चों के सापेक्ष 15 अनुपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने उपस्थित 69 बच्चों के सापेक्ष 68 दर्शायी है। दो और पांच मार्च को 67 बच्चे उपस्थित दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 27 मार्च को आकस्मिक निरीक्षण में 15 बच्चे अनुपस्थित थे। दिसंबर 2016 से जनवरी 2017, फरवरी 2017 में उपस्थिति पंजिका में अधिकतर कार्य दिवसों में 69 बच्चों में से 68 बच्चों की उपस्थिति दर्शायी गई है।
- 28 नवंबर को 2016 को स्कूल का संयुक्त निदेशक मध्याह्न भोजन योजना प्रकोष्ठ राज्य परियोजना कार्यालय ने निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने इस माह भी बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्शाई है।

- अतिरिक्त पुष्टाहार का वितरण सितंबर 2016 से किया जाना था। मध्याह्न भोजन पंजिका के अनुसार प्रधानाध्यापक ने नवंबर 2016 से पुष्टाहार वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed