फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   8 Degree Temperature Dips In Almora

Almora News: अल्मोड़ा में 24 घंटे में अधिकतम तापमान आठ डिग्री लुढ़का

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
8 Degree Temperature Dips In Almora
अल्मोड़ा नगर में बृहस्पतिवार दिन भर छाए रहे बादल। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में 24 घंटे में अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यही 22 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। धूप के दर्शन भी दुर्लभ हो गए और लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

आठ से अधिक स्थानों पर जल रहे अलाव
अल्मोड़ा। ठंड का असर बढ़ते ही नगर पालिका ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है। पूर्व तक जहां पालिका करीब पांच स्थानों पर अलाव जला रही थी। वहीं बृहस्पतिवार को आठ से अधिक स्थानों पर अलाव जले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी झेलनी पड़ सकती है ठंड
अल्मोड़ा। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा हालांकि फिलहाल बारिश की संभावना कम है लेकिन शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। कहा इससे ठंड में और इजाफा हो सकता है। लोगों को इसके प्रति सावधानी बरतनी होगी। संवाद

पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिन बुधवार मंगलवार सोमवार रविवार शनिवार शुक्रवार बृहस्पतिवार
अधिकतम 22 21 19 21 21 16 16
न्यूनतम 02 02 02 02 02 05 05
बागेश्वर में मौसम के तीन रंग, कोहरा- बादल और धूप
बागेश्वर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार को मौसम के कई रूप दिखे। सुबह के समय नगरीय इलाकों में कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के साथ ही हल्के बादल आसमान पर निकल आए। पूरे दिन बादलों के चलते धूप-छांव की आंखमिचौली चलती रही। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed