फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   77.04 kg of ganja, two arrested in car

कार में मिला 77.04 किलो गांजा, दो गिरफ्तार

Sat, 22 Dec 2018 11:45 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Sat, 22 Dec 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
77.04 kg of ganja, two arrested in car
अवैध गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
 एसओजी और भतरौंजखान पुलिस की टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 77.04 किलो गांजे के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया है। चार कट्टों में बरामद इस गांजे की कीमत 3.10 लाख रुपये है। आरोपी सराईखेत से गांजा लेकर हरिद्वार बाबाओं को बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

 
   थानाध्यक्ष भतरौंजखान ओमप्रकाश नेगी ने बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम चौकी तिराहा भिकियासैंण के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार यूए-07-एयू-4041 को चेक किया गया तो वाहन में सवार मुजीब अहमद पुत्र सलीम अहमद निवासी कचनाल गाजी काशीपुर और मो. गुलफाम पुत्र इकबाल निवासी गूलरघाटी रामनगर नैनीताल के कब्जे से चार कट्टों में 77.04 किलो गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी सराईखेत से गांजा लेकर हरिद्वार बाबाओं को बेचने ले जा रहे थे। इधर पुलिस इस साल अब तक विभिन्न जगहों से 483.869 किलो गांजा बरामद कर चुकी है।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed