फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा में रह रहे 84 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक का निधन

अल्मोड़ा में रह रहे 84 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में रह रहे 84 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक का निधन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। काफी समय से हीराडुंगरी में रह रहे ब्रिटिश नागरिक त्रिलोक सिंह का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कई सालों से वह यहां पत्नी और 11 साल की बेटी के साथ रह रहे थे। प्रशासन की ओर से ब्रिटिश एंबेसी को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को पंचनामा भरने के बाद ब्रिटिश नागरिक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार शनिवार को ब्रिटेन में रह रही उनकी पूर्व पत्नी के बच्चों के अल्मोड़ा आने के बाद किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार त्रिलोक सिंह ने कई साल पहले ब्रिटेन की नागरिकता ले ली थी। उनकी पहली पत्नी नीमा के अलावा दो पुत्र तरुण और नेल सिंह वर्तमान में ब्रिटेन में ही रहते हैं। अल्मोड़ा लौटने के बाद त्रिलोक सिंह अल्मोड़ा आ गए और उन्होंने रेखा सिंह से दूसरा विवाह किया। दोनों की 11 साल की एक बेटी है। इधर पिछले कुछ समय से वह काफी बीमार चल रहे थे। बीते बुधवार को परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि ब्रिटिश एंबेसी को सूचना दे दी गई है। उनके परिजनों ने पहुंचने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का आग्रह किया है। उनकी पूर्व पत्नी के पुत्रों के शनिवार तक अल्मोड़ा पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed