फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   महिला अस्पताल में आयरन की गोलियों का स्टाक खत्म, गर्भवती परेशान

महिला अस्पताल में आयरन की गोलियों का स्टाक खत्म, गर्भवती परेशान

Mon, 26 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में आयरन की गोलियों का स्टाक खत्म, गर्भवती परेशान
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में पिछले चार-पांच माह से गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन की गोलियां उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को बाजार से महंगे दामों पर इन गोलियों को खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में हर रोज करीब सौ से 110 ओपीडी होती है। सोमवार को भी दोपहर तक 80 के करीब ओपीडी हो चुकी थी। बुधवार को अल्ट्रासाउंड का दिन निश्चित होने के कारण मरीजों की संख्या तीन सौ के पार पहुंच जाती है।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में आने वाली अधिकांश गर्भवती महिलाएं ही होती हैं। जिन्हें आयरन और कैल्शियम की गोलियां अस्पताल की ओर से निशुल्क प्रदान की जाती है, लेकिन पिछले चार-पांच माह से देहरादून स्थित निदेशालय से आयरन की दवा नहीं आ रही है। जिससे अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को बाजार से महंगे दामों में आयरन की दवा खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जिला अस्पताल के सीएमस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि देहरादून से दवा नहीं आने से दिक्कत आ रही है। जल्द ही नया टेंडर कर सर्जिकल उपकरण समेत आयरन की गोलियां खरीद ली जाएंगी। हफ्ते भर बाद अस्पताल में आयरन की गोलियां उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed