फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पूर्व राष्ट्रपति कलाम की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

पूर्व राष्ट्रपति कलाम की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

Mon, 15 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति कलाम की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन स्व. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी कलाम अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्व. कलाम की मेहनत और लगन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि व्यक्ति कर्मों से महान बनता है। परिश्रम के बल पर व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। संकटों का धैर्य पूर्वक सामना करने वाला व्यक्ति ही महान बनता है। मुख्य वक्ता गिरिजा किशोर पाठक ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी आरंभिक शिक्षा जारी रखने के लिए अखबार वितरित करने का कार्य किया। उन्होंने पृथ्वी, अग्नि, त्रिशूल, नाग जैसी मिसाइलें बनाईं। वह 2002 में देश के 11वें राष्ट्रपति बने।
विज्ञापन


साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी उन्होंने उच्च मुकाम हासिल किया। कार्यक्रम में केदार मिश्रा, हरीश मेहता, महेश जोशी, राजेश लोहनी, विनोद जोशी, नवीन जोशी, संजय जोशी, आनंद उप्रेती, भुवन पांडे, ओमप्रकाश, विशन बिष्ट, पूनम जोशी, पुष्पा मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed