{"_id":"5bbf8e74bdec224ffb43dabe","slug":"71539280500-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसर के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसर के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग को लेकर शिक्षक महासंघ के आह्वान पर कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार किया। आंदोलित शिक्षकों ने परिसर प्रांगण में धरना दिया। उन्होंने उच्च शिक्षा के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ अब तक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
एसएसजे परिसर शिक्षक संघ एकता के अध्यक्ष प्रो. देव सिंह पोखरिया ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। सातवां वेतनमान देने की मांग सरकार से कई बार की जा चुकी है। जल्द सातवां वेतनमान नहीं मिलने पर आंदलोन तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश भर के समस्त विभागों में सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा चुका है, केवल उच्च शिक्षा के शिक्षकों को सातवें वेतमान से वंचित रखा गया है।
धरने पर एकता के महासचिव डॉ. नवीन भट्ट, प्रो. एसए हामिद, प्रो. अरविंद सिंह अधिकारी, प्रो. केएन पांडे, प्रो. एचबी कोठारी, प्रो. विजया रानी ढौंडियाल, प्रो. जगत सिंह बिष्ट, प्रो. नवीन ढौंडियाल, डॉ. एके नवीन, डॉ. मुकेश सामंत, डॉ. अरशद हुसैन, डॉ. डीएस धामी, डॉ. धनी आर्या, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. भुवन आर्या, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. राम चंद्र मौर्य, डॉ. तेजपाल, डॉ. डीपी यादव, प्रो. एसके जोशी, डॉ. सुरेश चंद्र, सुभाष चंद्र, डॉ. बलवंत, डॉ. वंदना जोशी, डॉ. सहीबा नाज, डॉ. संजीव आर्या आदि ने भाग लिया।