{"_id":"5b5613784f1c1b61508b4e3d","slug":"71532367736-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा की घटनाओं से निपटने के लिए कर्मचारी सतर्क रहे: रौतेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा की घटनाओं से निपटने के लिए कर्मचारी सतर्क रहे: रौतेला
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में आपदा से जुड़े सभी अधिकारियों को आपदा की घटनाओं से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को सतर्क करें। साथ ही उन्हें आपदा आने पर प्रभावितों क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को निर्देश दिए जाएं।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में कलवर्टों को खुलवाने और बंद सड़कों को प्राथमिकता से खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों में काफी मात्रा में पानी एकत्रित होता है उस जगह पर अधिक पानी के बहाव में गाड़ी न चलाने का साइन बोर्ड लगा दें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को सस्ते गल्ले की दुकानों में सितंबर तक खाद्यान्न कोटा भिजवाने के निर्देश दिए।
बीएसएनएल सेवा बाधित रहने पर दूरसंचार विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाए रखें। प्रभारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता हयांकी, कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक मर्तोलिया, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार जोशी, अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा मौजूद थे।