{"_id":"5b12df754f1c1bfa6e8b5d75","slug":"71527963509-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस में हो रहे अल्ट्रासाउंड, जिला अस्पताल में सोमवार से होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस में हो रहे अल्ट्रासाउंड, जिला अस्पताल में सोमवार से होंगे
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने से पिछले चार दिनों से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। महिला अस्पताल का जिम्मा भी जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट पर होने के कारण बीते बुधवार को महिला अस्पताल में भी गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके थे। महिला अस्पताल में सप्ताह में एक बार ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। राहत की बात यह है कि बेस अस्पताल में सामान्य अल्ट्रासाउंड बीते दिन से शुरू हो गए हैं। फिलहाल मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बेस अस्पताल जाना पड़ रहा है। इधर जिला अस्पताल के सीएमएस प्रकाश वर्मा ने बताया कि सोमवार से अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए जाएंगे।
बाजार के नजदीक होने के कारण जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने वालों की तादाद काफी रहती है। इन दिनों भी काफी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन जिला और महिला अस्पताल के लिए एकमात्र रेडियोलाजिस्ट होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले तक बेस अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। हालांकि बीते शुक्रवार से अल्ट्रासाउंड कराने की जिम्मेदारी यहां के एक फिजिशियन को सौंपी गई है। जिसके बाद बेस पहुंचने वाले मरीजों को थोड़ा राहत जरूर मिली, लेकिन जिला अस्पताल में शनिवार को भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुए।