{"_id":"5b0065c64f1c1be8408b66aa","slug":"71526752710-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्ट विकासखंड में 22 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, फोन सेवा भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्ट विकासखंड में 22 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, फोन सेवा भी बंद
Updated Sat, 19 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक में 22 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं हो रहा है। फोन सेवा बंद होने के कारण लोगों का संपर्क कट गया है। बिजली नहीं होने से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
बीते शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र में बारिश हुई। इस दौरान करीब पांच बजे शाम से बिजली कट हो गई। तब से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। इस कारण समूचे सल्ट ब्लॉक की बिजली गुल है। ब्लॉक, तहसील, ट्रेजरी समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप पड़ा है। ब्लॉक, तहसील में समाज कल्याण संबंधी कार्य के साथ जन्म, मृत्यु, स्थायी निवास, चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है। फोटो स्टेट कार्य ठप होने से लोग फोटो स्टेट नहीं करा पा रहे हैं। मोबाइल फोन सेवा पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों का एक दूसरे से संपर्क कट चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने पर क्षेत्र में आए दिन कई घंटे बिजली गुल रहती है। बिजली नहीं होने के कारण गर्मी के मौसम में लोगों को भारी दिक्कतों का सामन करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के जेई भूपाल सिंह ने बताया कि तूफान में सोनी के पास विद्युत तारें टूट गई थीं। शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।