फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एसडीएम से वार्ता के बाद झिमार में चल रहा धरना स्थगित

एसडीएम से वार्ता के बाद झिमार में चल रहा धरना स्थगित

Tue, 01 May 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से वार्ता के बाद झिमार में चल रहा धरना स्थगित
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरक राम के नाम पर स्वीकृत झिमार-तल्ला बिरल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का तहसील सल्ट के झिमार बाजार में चल रहा धरना मंगलवार को एसडीएम से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम गौरव चटवाल झिमार में चल रहे धरने में आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। एसडीएम ने आंदोलनकारियों को तीन माह के भीतर सड़क को ऑनलाइन कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से धनराशि अवमुक्त होने पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रानीखेत के अधिकारियों को सड़क से संबंधित कागजी कार्रवाई को तीन माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। धनराशि मंजूर होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन पूरा नहीं होने पर पुन: आंदोलन करने की चेतावनी दी। वार्ता में कनिष्ठ प्रमुख अनीता भट्ट, प्रधान कुंदन बंगाली, प्रेम चंद्र, बाला दत्त शर्मा, उमेश कांडपाल, पुष्कर शर्मा, दयाल भट्ट, उत्तम सिंह बेसवाल, मनोज उपाध्याय, रमेश कुमार, विमला देवी, शांति देवी, बसंती देवी, कांचुली देवी, पीतांबर, गोपाल सिंह, उदय सिंह, आनंद सिंह, जसोद सिंह, श्यामसुंदर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed