{"_id":"5a9c1c454f1c1b4d588bb69f","slug":"71520180293-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरनौला में जिला पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरनौला में जिला पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला पंचायत द्वारा जिले में अपनी भूमि के चिन्हीकरण का अभियान जारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा की मौजूदगी में रविवार को जिला पंचायत के अधिकारियों ने राजस्व विभाग की टीम के साथ लमगड़ा विकासखंड के ठाट और मोरनौला में जिला पंचायत की भूमि का चिन्हीकरण किया। मोरनौला में भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। अध्यक्ष ने भूमि से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने बताया कि लमगड़ा ब्लॉक के ठाट में जिला पंचायत की 15 नाली से अधिक भूमि और मोरनौला में 82 नाली से अधिक भूमि चिन्हित की गई है। उन्होंने बताया कि मोरनौला मेें कुछ भूमि पर अतिक्रमण पाया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला पंचायत की भूमि से अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अपर मुख्य अधिकारी एमएल टम्टा ने बताया कि मोरनौला में जिला पंचायत की भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भूमि के निरीक्षण और चिन्हीकरण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत सदस्य राधा पांडे, विशन सिंह, अपर मुख्य अधिकारी एमएल टम्टा, अभियंता जगदीश प्रसाद, गोविंद महरा, राजस्व विभाग के उप निरीक्षक जीतेंद्र टम्टा, केएस कठैत, अमीन बीएस बचखेती, एसएस चिलवाल आदि मौजूद थे।