{"_id":"5a4d0a2a4f1c1bce6d8b7a7a","slug":"71514998314-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायलिसिस मशीन के चालू नहीं होने की उच्च स्तरीय जांच की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायलिसिस मशीन के चालू नहीं होने की उच्च स्तरीय जांच की जाए
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित बेस अस्पताल में 11 साल पहले खरीदी गई डायलिसिस मशीन के चालू नहीं होने पर लोगों में आक्रोश है। सोशलिस्ट पार्टी इंडिया उत्तराखंड के अध्यक्ष मो.अकबर खान ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर डायलिसिस मशीन के अब तक चालू नहीं होने की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि 11 साल पहले बेस अस्पताल अल्मोड़ा में करोड़ों रुपये की डायलिसिस मशीन खरीदी गई थी, लेकिन यह आज तक चालू नहीं हुई है। इस कारण अस्पताल में आने वाले अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के किडनी रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किडनी रोगी को महीने में आठ बार डायलिसिस करानी पड़ती है।
आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग की भारी लापरवाही और निजी डायलिसिस मशीन संचालकों की मिली भगत के कारण अल्मोड़ा बेस अस्पताल में खरीदी गई करोड़ों रुपये की डायलिसिस मशीन कबाड़ बन कर रह गई है। उन्होंने बेस चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक द्वारा डायलिसिस मशीन को अल्मोड़ा में निष्प्रयोज्य बताने संबंधी पत्र महानिदेशक को भेजने की निंदा की है।