{"_id":"5a412fae4f1c1b156b8be539","slug":"71514221486-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतालेश्वर मंदिर का सुंदरीकरण अगले माह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतालेश्वर मंदिर का सुंदरीकरण अगले माह से
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की बैठक में मंदिर के सुंदरीकरण करने पर चर्चा की गई। तय हुआ कि जनवरी 2018 से सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर में शिवमहापुराण कथा का आयोजन करने पर चर्चा की गई। बताया गया कि माघ माह में मंदिर में माघी खिचड़ी का भंडारा किया जाएगा।
वक्ताओं ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में पॉलिथीन के प्रयोग से गंदगी हो रही है। श्रद्धालु पॉलिथीन को मंदिर में किसी भी सूरत में नहीं लाएं। बैठक में महंत श्री श्री बृहस्पतिगिरि महाराज, रामअवतार, मनोज वर्मा, पूरन चंद्र भट्ट, लाल सिंह बिष्ट, दीपक तिवारी, मदन बिष्ट, मनोज साह, गिरीश लाल टम्टा, नरेंद्र लाल साह, शुभम वर्मा, दिनेश गोयल, जीसी तिवारी, सूरज साह, प्रवीण विज, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष साह, मंगल गिरी महाराज, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सूरज साह और संचालन दिनेश गोयल ने किया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।