{"_id":"5a2c1d294f1c1b95188b8d27","slug":"71512840489-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने उठाई खत्याड़ी से शराब गोदाम हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने उठाई खत्याड़ी से शराब गोदाम हटाने की मांग
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। खत्याड़ी में हुई ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने खत्याड़ी ग्राम पंचायत में स्थित शराब के गोदामों को हटाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि गोदाम के पास वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चार दिन के भीतर व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो शराब गोदाम के सामने चक्काजाम किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी कई बार प्रशासन की ओर से शराब के गोदामों को हटाने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिस स्थान पर शराब के गोदाम हैं वहां पर सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं।
इस कारण सड़क संकरी हो गई है और यहां पर कभी भी दुर्घटना घट सकती है। पूर्व में प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि शराब ढोने वाले वाहन नियमित समय पर ही गोदाम में खड़े रहेंगे, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस संबंध में दो दिन पूर्व एक शिष्टमंडल ने गोदाम प्रबंधक को भी अवगत कराया था। चेतावनी दी गई कि चार दिन के अंदर अगर गोदाम के पास सड़क के किनारे से गाड़ी नहीं हटाई गईं तो वह चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।
बैठक में ग्राम प्रधान हरीश कनवाल, कांग्रेस पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, कमलेश कनवाल, हरीश सिंह, महेंद्र सिंह, शंकर जोशी, बबलू कनवाल, देव सिंह कनवाल, राजेंद्र मेहता आदि मौजूद थे।